Top News

पत्रकार को पितृशोक, श्रद्धांजलि युक्त त्रयोदशाह संस्कार 18 जनवरी को

पत्रकार को पितृशोक, श्रद्धांजलि युक्त त्रयोदशाह संस्कार 18 जनवरी को


करहाँ-चिरैयाकोट (मऊ) :- चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ गांव निवासी पत्रकार ब्रजेश सिंह के पिता राधेश्याम सिंह का विगत 5 जनवरी दिन शुक्रवार को स्वर्गवास हो गया। उनका श्रद्धांजलि युक्त त्रयोदशाह संस्कार 18 जनवरी को सम्पन्न होगा।

ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय राधेश्याम सिंह का भारतीय सेना में नायक के पद पर रहते हुए भारत-बांगला देश युद्ध में अहम योगदान रहा है। इनके निधन जे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

शवयात्रा में पूर्व मंत्री एवं विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह, विधानपरिषद सदस्य विक्रान्त सिंह 'रिशू', पूर्व ब्लाक प्रमुख अरूण कुमार सिंह, प्रधान धीरू जायसवाल, राधेश्याम सिंह, बृजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आसिफ खान सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्व०राधेश्याम सिंह का अंतिम संस्कार काशी के हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। उनका त्रयोदशाह संस्कार पर 18 जनवरी को उनके पैतृक निवास अलदेमऊ में होगा। इसी दिन सायंकाल भ्रह्मभोज, बिरादरी भोज व स्नेही-स्वजन भोज आयोजित है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post