चेरुईडीह व बरडीहा में सम्पन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
करहाँ, (मऊ) : स्थानीय विकास खंड के चेरुईडीह एवं बरडीहा ग्रामसभा में शनिवार को विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ब्लाक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मकजरियों ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुये एवं उन्हें विभिन्न सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की जानकारी दी। सबने मिलकर मोदी की गारंटी वैन का प्रसारण देखा एवं योजनाओं से अवगत हुए। कार्यक्रम में अनेक योजनाओं से संतृप हो चुके लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दोनों कार्यकमो के नोडल अधिकारी लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के चेरुईडीह मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भजपा के विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा तथा बरडीहा की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज रही। कार्यक्रम का कुशल मार्गदर्शन व संचालन भाजपा के विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में सरकार और प्रसाशन की उपलब्धियो पर चर्चा करते हुऐ बताया गया कि सरकार से चला शत प्रतिशत लाभ गांव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सीधे पहुंच रहा है जबकि पहले ऐसा नहीं था। बस जनता जनार्दन को सजग और सचेत रहकर वर्तमान सरकाए की हर एक योजना की पात्रता के मुताबिक लाभ उठाना है।





Post a Comment