गौपूजन के साथ शुभारंभ हुये पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में 410 पशुओं को दी गयी दवा
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ग्राम बशारतपुर में राजकीय पशु चिकित्सालय खुरहट के पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर कन्हैया लाल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन गौपूजन के साथ हुआ। इसमें 410 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर के निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह व उप सहकारिता चेयरमैन रामविलास चौहान ने गौपूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने पशुपालन विभाग सहित भाजपा की वर्तमान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। कहा कि अब तो गांव-गांव मोदी की गारंटी वैन घूम रही है जो ग्रामनिवासियों को विभिन्न योजनाओं का पात्र होने पर शत-प्रतिशत संतृप कर रही है। मेले अनेक पशु पालकों को निशुल्क दवा वितरित की गई। डाक्टर अमित कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना, सहभागिता योजना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, कृत्रिम गर्भाधान योजना, स्वदेशी गौ पालकों को नन्द बाबा पुरस्कार योजना की पूर्ण जानकारी प्रदान किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर सतीश चन्द्र तिवारी ने पशु पालकों को पशुओं को बीमारियों से बचाव के लिए जानकारी दी। पशु आरोग्य मेला में 410 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। जिसमें प्राथमिक पशु चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, पोषक तत्व वितरण, पशुओं को कृमि नाशक दवा पान, खुरपका-मुंहपका की बीमारी से बचाव हेतु निशुल्क टीकाकरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर चौधरी चरण सिंह यादव, डाक्टर राजेश यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रमोद सिंह, हरिगोविन्द सिंह, रामप्रवेश यादव, संदीप सिंह, शिवम कश्यप, अब्दुल रहमान, आदि लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment