Top News

योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मोदी की गारंटी : नूपुर अग्रवाल



योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मोदी की गारंटी : नूपुर अग्रवाल

भाजपा जिलाध्यक्ष ने याकूबपुर में ग्रामीणों को दिलाया विकसित भारत का संकल्प

विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला ने दतौली में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के याकूबपुर और दतौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। याकूबपुर में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्षा नूपुर अग्रवाल व दतौली में विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला रहे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये जिलाध्यक्षा ने कहा कि योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मोदी की गारंटी है।


दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया साथ ही उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं से संतृप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ड्रोन विधि द्वारा गेहूं की फसल में दवा के छिड़काव का प्रदर्शन किसानों को दिखाया गया।


मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वैन गांव-गांव घूम रही है। तमाम अधिकारी व कर्मचारी आपके गांव में पहुंचकर आपकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। फ्री राशन, पीएम किसान सम्मान निधि, निराश्रित, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, बाल पुष्टाहार योजना, कन्या सुमंगलम योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, कृषि व स्वरोजगार ऋण योजनाएं, सामूहिक विवाह योजनाओं के पात्र अभ्यर्थी छूटने नहीं चाहिये। सबको संतृप्त करना ही इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। 


इस अवसर पर विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिभुवन प्रसाद, जिला मंत्री आकाश मल्ल, पूर्व सभासद नंदलाल सोनकर, करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, अंकित सरोज, दोनों कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी एडीओ आईएसबी संजय कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी कृषि संतोष मिश्रा, जयजय सिंह, सुदर्शन सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप गौतम, संजय सिंह, अविनाश सिंह, संतोष कुमार, उज्ज्वल सरोज, मुकेश सिंह, जितेंद्र तिवारी, दयाशंकर सिंह, हरिनारायण राम, सचिव अजय राय, आशीष कुमार, ग्राम प्रधानद्वय प्रियंका सिंह व दिव्या भारती सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहें।



Post a Comment

Previous Post Next Post