Top News

करहाँ परिक्षेत्र के नगपुर व मालव में घर-घर गयी अक्षत कलश यात्रा


करहाँ परिक्षेत्र के गपुर व मालव में घर-घर गयी अक्षत कलश यात्रा


करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के नगपुर व मालव ग्रामसभा में अयोध्या से पूजित अक्षत की कलश यात्रा निकाली गई। गांव-गली, घर-घर घूमकर उत्साही नौजवानों ने सबको पूजित अक्षत व श्रीराम मंदिर का चित्र सौपकर 22 जनवरी के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया साथ ही अपने देवालयों में उत्सव एवं घरों में रामदीप जलाने का अनुरोध भी किया।


यात्रा में सुसज्जित रथ के साथ हाथ में ध्वज-पताका लिए स्त्री-पुरुष, उत्साही युवक-युवतियां जय श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। उन्होंने घर-घर जाकर अक्षत व चित्र लोगों को भेंट किया एवं गांव के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।



इस यात्रा में मुख्य रूप से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां व भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, चंदन कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, शशि तोमर, अरुण तिवारी, रिंटू सिंह, जितेंद्र चौहान, आकाश सिंह, प्रमोद तिवारी, अनुभव विश्वकर्मा, चंदन सिंह, सिकंदर चौहान, सर्वेश तिवारी, जवाहर त्रिपाठी, अनीश कुमार सिंह, वेदप्रकाश, घूरा चौहान, रजनीश सिंह, दारा कश्यप, त्रिभुवन मौर्या, महातम तिवारी, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post