Top News

गृहणी हेमावती सिंह के अनुसार कैसे हों मेरे सांसद-?

गृहणी हेमावती सिंह के अनुसार कैसे हों मेरे सांसद-?

करहाँ (मऊ) : चुनाव में सभी प्रत्याशी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन बाद में सब भूल जाते हैं। लोकसभा का चुनाव अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। चुने गए सांसद ही संसद में जाकर देश की समस्त गतिविधियों पर अपनी बात रखते हैं और कानून बनाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हमारा सांसद शिक्षित और स्वच्छ छवि का हो। ऐसा ना हो की पांच साल में एक बार ही क्षेत्र में उनके दर्शन हों। जब वोट लेना होता है तभी दिखते हैं। जब समस्या को दूर करने की बात आती है तो इनका कोई लेना-देना नहीं होता है। उस समय व्यक्ति अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है।

इसलिए मतदान के समय प्रत्याशी के अंदर यह सब गुण व दोष को देखूंगी। निश्चित रूप से जनपद व राष्ट्र को प्राथमिकता पर रखने का काम करूंगी। लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील करती हूं। लोगों को भलीभांति सहभागिता निभाने की गुहार लगाती हूं

-हेमावती सिंह गृहणी, राजर्षिपुरम मऊ।



Post a Comment

Previous Post Next Post