Top News

स्कॉलर द्रविण पांडेय के द्वारा पहली बार मतदान

स्कॉलर द्रविण पांडेय के द्वारा पहली बार मतदान

करहाँ (मऊ) : जीवन में प्रथम बार मतदान करने का अवसर मिल रहा है। मैं चाहता हूं कि क्षेत्र के बहुमुखी विकास को महत्व देने वाला प्रत्याशी का चुनाव करूंगा। जनपद की जरूरतों से संबंधित अलग-अलग क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर बहुत से कार्य करने हैं। उन कार्यों को गंभीरता से लेते हुए उसे पूरा कराया जाना

चाहिए।

प्रत्याशी कोई भी हो वह विकास को ही प्राथमिकता दे और ईमानदारी पूर्वक पांच वर्ष जमीनी स्तर पर काम करे। मैं अपने वोट देने के साथ अन्य लोगों को मतदान कर सरकार में हिस्सेदारी के लिए प्रेरित करूंगा। लोकसभा चुनाव में मैं ऐसे प्रत्याशी वोट करूंगा जो क्षेत्र के विकास का माद्दा रखता हो ।

-द्रविण पांडेय स्कॉलर, देवरिया खुर्द, टेकई, मऊ।



Post a Comment

Previous Post Next Post