फ्री हेल्थ कैम्प में बताये गये हीटवेव से बचाव के उपाय
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के अतरारी गांव स्थित केयर्स फील्ड हॉस्पिटल में गुरुवार को एक निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों लोगों को गर्मी में हीटवेव के प्रकोप से बचाव के के लिए अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श के बाद बचाव के बारे में बताया गया। अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार कुछ लोगों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक डाक्टर हिफजुर्रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रचंड गर्मी के कारण थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोगों की जान चली जा रही हैं। ऐसी स्थिति में हीटवेव से बचने के लिए सावधानी बरतें।
डीटवेव से बचाव के उपाय-😊☺️
◆घर पर एक इमरजेंसी किट रखें, जिसमें ओरल रिहाइड्रेशन नमक (ओआरएस) के पैकेट, एक थर्मामीटर, पानी की बोतलें, गीली पट्टी के लिए तौलिये या कपड़े, एक हैंडहेल्ड पंखा या बैटरी वाला फैन आदि शामिल हों।
◆जब संभव हो, दिन के सबसे गर्म समय में घरों के पर्दे बंद कर दें और रात के समय घर को ठंडा करने के लिए खिड़कियां खोल दें।
◆अगर उपलब्ध हो तो पंखे और कूलर का उपयोग करें।
◆कूल और हाइड्रेटेड रहें। जबतक बहुत ज्यादा जरूरी न हो, तब तक दिन के सबसे गर्म समय में बाहर न निकलें। दिन में पहले या बाद में जब ठंडक हो तो कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप बाहर हैं, तो सनस्क्रीन लगाएं और छाया में रहने का प्रयास करें या सुरक्षा के लिए टोपी और छतरी का उपयोग करें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
◆गर्मी में अधिक कपड़े पहनने से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं और तेजी से गर्म हो सकते हैं, इसलिए हल्के और ढीले कपड़े पहनें। एक पानी की बोतल और एक छोटा तौलिया अपने साथ रखें, ताकि आप अपनी गर्दन पर गीला तौलिया रखकर हाइड्रेट और ठंडा हो सकें।
इस अवसर पर डॉक्टर जियाउद्दीन डॉक्टर, अतहर अब्दुल्ला, डॉक्टर एसपी सिंह, मोहम्मद मोहम्मद यासिर, डाक्टर अफजाल आदि लोग मौजूद रहे।


Post a Comment