समाजसेवी अर्जुन राणा के अनुसार कैसे हों हमारे सांसद-?
करहाँ (मऊ) : हमारा सांसद ऐसा हो जो परिवारवाद, तुष्टीकरण व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाये तथा ईमानदारी से क्षेत्र का विकास करे। मैं एक शिक्षित सांसद को ही चुनकर संसद में भेजना चाहूंगा ताकि वह शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार को समुचित बढ़ावा दे सके। हमारे सांसद को जनपद की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे वह अलग-अलग क्षेत्र की जनता की समस्याओं जानकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कर सके।
प्रत्याशियों का चयन करने के दौरान काफी सोच समझ कर वोट डालना चाहिए जिससे जनता को बाद में पछतावा नहीं हो। सभी लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील करता हूं ताकि देश को एक मजबूत लोकतंत्र मिले। जिससे अच्छी सरकार का गठन हो सके।
◆अर्जुन राणा, पुत्र रामनिवास कश्यप, महमूदपुर, करहां, मऊ


Post a Comment