चुनाव प्रचार के दौरान अरुण राजभर ने स्व.लहजू राजभर को किया नमन
करहाँ (मऊ) : घोसी लोकसभा के चुनावी प्रचार के दौरान सुभासपा के नेता व ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर समर्थकों संग मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत माहपुर के श्रीशिव-दुर्गा मंदिर पहुँचे। उन्होंने वहाँ स्थापित क्षेत्र के पुरोधा नागरिक रहे स्वर्गीय लहजू राजभर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पार्चन कर नमन किया। साथ ही वहाँ पर उपस्थित लोंगो से छड़ी चुनाव चिन्ह को भारी से भारी मतों से जिताने की अपील किया।
बता दें कि इस दौरान उनके साथ सुभासपा व भाजपा के अनेक नेतागण व क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद थे। अरुण राजभर के अतिरिक्त स्वर्गीय लहजू राजभर को श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में करहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, करहाँ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, अन्नूपार निवासी कैलाश नाथ राजभर व प्रधान राजेश कुमार, देवरिया बुजुर्ग ग्रामप्रधान राधेश्याम राजभर, माहपुर ग्रामप्रधान जगदीश चौहान, कोलौरा से संतोष राजभर आदि प्रमुख रहे। मंदिर के पुजारी सुनील राजभर ने आगत अतिथियों एवं नेतागणों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।


Post a Comment