यश कुमार ने जीता राष्ट्रीय रोविंग प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के चकौधी (सुहवल) सुल्तानीपुर निवासी यश कुमार यादव ने पंजाब के मोगा में आयोजित राष्ट्रीय रोविंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने क्षेत्र, समाज व देश का नाम रौशन किया है। यश की इस सफलता पर उसके गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और लोग उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं।
मऊ और आजमगढ़ की सीमा पर स्थित फौजी विजय कुमार यादव का 15 वर्षीय बेटा हरियाणा के जिंद में रहकर इस प्रतियोगिता का प्रशिक्षण लेता रहा है। पंजाब प्रांत के मोगा शहर में 12 से 14 जुलाई को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में देश भर से शामिल प्रतिभागियों में से उसे स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर में आयोजित होने वाली एक अन्य प्रतियोगिता के उपरांत नंवम्बर माह में वह अपने पैतृक गांव आयेगा।
यश की इस सफलता पर माता व पिता सीमा यादव व विजय कुमार यादव गर्व का अनुभव कर रहे हैं। चाचा संजय यादव व प्रमोद यादव भी फूले नहीं समा रहे हैं। क्षेत्रवासी चंद्रदशेखर यादव, मयंक सिंह पल्लू, रणधीर यादव, सुनील सिंह रिंकू, डाक्टर एल.बी. चौहान, उदय प्रताप सिंह, वीरू सिंह, डाक्टर सुधीर यादव, मनीष सिंह आदि ने बधाई दी है।
Post a Comment