स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
करहां (मऊ) : चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा व रचनाधर्मिता से लोंगो को हतप्रभ कर दिया।
प्राथमिक विद्यालय नगरीपार व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में बच्चों ने साफ-सफाई कर पोस्टर एवं माडल बनाया तथा स्वच्छ भारत का संदेश दिया। गणमान्य अतिथियों ने उनकी कलाकृतियों एवं चित्रकारिता का निरीक्षण कर सराहना की। प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव व प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया।
कंपोजिट विद्यालय माहपुर के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के संदेश हेतु कबाड़ से जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कबाड़ की चुनी गई वस्तुओं से विद्यालय का बेहतरीन माडल बनाया। उनकी सृजनशीलता की प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी सहित समस्त स्टाफ ने प्रशंशा की।
इस स्वच्छता कार्यक्रम में नोडल शगुफ्ता परवीन, सतीश कुमार मौर्य, राजीव मौर्य, संजय, शहनाज बानो, सुनीता यादव, अभिषेक सरोज, शेषनाथ, गौतम विश्वकर्मा, शशिकला आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।






Post a Comment