वरिष्ठ समाजसेवी पैरावेट चिकित्सक के निधन पर शोकसभा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खण्ड के करहां परिक्षेत्र के सम्मानित व वरिष्ठ समाजसेवी पैरावेट चिकित्सक रविप्रकाश सिंह बेचू के शुक्रवार देर शाम निधन पर शोक का माहौल व्याप्त हो गया। करहां में शनिवार को पशु चिकित्सकों, कर्मचारियों, पत्रकारों व समाजसेवियों ने शोक सभा आयोजित कर मृतक की आत्मशान्ति हेतु प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्र के राजापुर गांव के निवासी व राजकीय पशु चिकित्सालय करहां से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी पैरावेट पशु चिकित्सक व पत्रकार रहे अखिलेश सिंह के पिता रविप्रकाश उर्फ़ बेचू सिंह का आजमगढ़ में इलाज के दौरान शुक्रवार की सायंकाल दुखद निधन हो गया। उनका अन्तिक संस्कार शनिवार दोपहर गाज़ीपुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। उनके छोटे पुत्र अखिलेश सिंह ने मुखाग्नि दी। बता दे कि स्वर्गीय बेचू सिंह आध्यात्मिक गुरु सतपालजी महाराज के अयोध्या में आयोजित एक बड़े सतसंग कार्यक्रम से लौटे थे और तभी से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज आजमगढ़ के एक चिकित्सालय में चल रहा था। वे अपने पीछे दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
करहां शिव मंदिर व पशु चिकित्सालय पर शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखते हुये उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोक सभा में डाक्टर अमित कुमार सिंह, संजय कुमार पांडेय, विष्णुकांत श्रीवास्तव, बसंत कुमार सिंह, हर्ष शाही, अवधेश कुमार, गौरव सिंह, रामजनम यादव, आशीष प्रताप सिंह, रमाशंकर सरोज, अज़ीत प्रताप सिंह, बसंत सिंह, जनार्दन राम, लव कुमार सिंह, कंचन कुमार, अभिषेक यादव, दिलशाद अहमद आदि शामिल रहे।


Post a Comment