50 महिलाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के शक्ति केंद्र देवकली में मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
भाजपा सरकारों की कार्यप्रणाली व जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उक्त उत्साहित महिलाओं ने 8800002024 पर मिस्डकाल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सुमन देवी, तेतरी देवी, मनसा देवी, इंदु देवी, आराधना देवी, सोनी देवी आदि शामिल हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बबलू बरनवाल, हीरालाल चौहान, अटल चौहान आदि सक्रिय रूप से लगे रहे।

Post a Comment