हरियाणा की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, खिलाई जलेबी
करहां (मऊ) : हरियाणा राज्य के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का मुहम्मदाबाद गोहना व करहां मंडल में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने बुधवार को पार्टी के कैम्प कार्यालय सुरहुरपुर में एक दूसरे को जलेबी व मुहम्मदाबाद कस्बे की प्रसिद्ध इमरती खिलाकर बधाई दी।
इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री सैनी सहित असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। साथ ही हरियाणा की देवतुल्य जनता की सराहना की जिन्होंने लगातार भाजपा की जीत सुनिश्चित कर देश व प्रदेश के विकास को समर्थन दिया है। साथ ही भारत राष्ट्र को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है।
जश्न मनाने वालों में मुहम्मदाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा, करहां मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, महामंत्री अंकित सरोज, करहां युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, उपाध्यक्ष रितिक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल सोनकर, सुभाष चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment