दुर्गा पूजन के उपरांत पुलिस प्रशासन लक्ष्मी पूजन की व्यवस्था में सक्रिय
◆बहराइच की घटना से पुलिस प्रशासन पर बढ़ी जिम्मेदारी
◆जुटाये जा रहे आयोजक मंडल व व्यवस्था में लगे लोंगो का विवरण
■करहां (मऊ) : दुर्गा पूजा सकुशल सम्पन्न करा चुकी पुलिस प्रशासन की अब सतर्क निगाहें सकुशल लक्ष्मी पूजा सम्पन्न कराने में लगी हुई हैं। इसके लिये मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सभी लक्ष्मी पूजा गांवों के पूजा पंडालों को चिन्हित कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पूजा पंडालों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस की सतर्क निगाहें लगी हुई हैं। सोमवार को इस संबंध में पीस कमेटी, लक्ष्मी पूजन समितियों, डीजे संचालकों सहित संभ्रांत नागरिकों के साथ एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी, सीओ डॉक्टर अजय विक्रम सिंह व कोतवाली प्रभारी रविन्द्र नाथ राय ने बैठक की।
बता दें कि लक्ष्मी पूजा के कुशल संचालन के लिये पंडालों में रखी जानी वाली प्रतिमाओं के आयोजक अध्यक्षो व सदस्यों का पूरा विवरण जुटाया जा रहा जिससे कि उक्त स्थलों पर पुलिस की तैनाती की जा सके। यहां सजावट व डीजे बजाने वाले का भी विवरण एकत्रित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन त्यौहारों के दौरान खलल डालने वालों पर विशेष नजर रख रही है।
पुलिस द्वारा अपराधिक एवं स्टंट करने वाले लोंगो को लेकर विशेष सतर्क है। साथ ही पूजा पंडालों पर जुटने वाली भीड़ का भी आकलन किया जा रहा है। आयोजकों को सतर्क किया जा रहा है कि कोई नई परंपरा चालू न करने दें अन्यथा सारी जिम्मेदारी उनकी होगी।


Post a Comment