Top News

100 मीटर दौड़ में सपना व सत्यम बने विजेता

100 मीटर दौड़ में सपना व सत्यम बने विजेता

करहाँ (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के पीएमश्री विद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन विभिन्न कक्षाओं के बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग तरह की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। 100 मीटर तेज दौड़ में बालक वर्ग में सत्यम व बालिका वर्ग में सपना ने बाजी मारी।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उक्त विद्यालय में कक्षावार दौड़, कूद, रिले दौड़, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी आदि की प्रतियोगिताएं हुई। इसका उद्घाटन भगवान गणेश का स्वरुप मानकर सखिनी कुटी से बुलाये गये हाथी के पूजन के साथ कराया गया।

100 मीटर दौड़ में विभिन्न कक्षाओं की सपना, रुचिका, अर्पिता व शिवांगी विजयी बनीं। वहीं बालकों में सत्यम, अनिकेत व आदित्य विजेता बने। खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा 05 के बालकों ने बाजी मारी तो बालिकाओं में कक्षा 03 की छात्राएं विजेता रहीं। रस्साकशी में कक्षा 03 व 05 के बालकों ने जीत हासिल किया तो कक्षा 04 की बालिकाएं विजयी बनी। उक्त सभी विजयी विद्याथियों को शनिवार के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा।

इस अवसर पर पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानंद मौर्य, अध्यापकगण सुनील कुमार यादव, इफ्तेखार अहमद, रामविलास यादव, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सुषमा मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post