Top News

सद्धोपुर से गुरादरी आई शिव महापुराण यज्ञ की कलश यात्रा

सद्धोपुर से गुरादरी आई शिव महापुराण यज्ञ की कलश यात्रा

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत सद्धोपुर से मठ गुरादरी स्थित पाताल गंगा सरोवर पर जल लेने श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की एक कलश यात्रा वृहस्पतिवार को पहुंची। चक्र योग काशी विश्वनाथ धाम पीठाधीश्वर शाहजहांपुर के सद्गुरु डॉक्टर बी. तिवारी आत्माजी के पावन सानिध्य में आयोजित यह महायज्ञ अगले वृहस्पतिवार तक चलेगी। 

गाजे-बाजे, ध्वज-पताके व जयघोष सहित पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व माताएं जल कलश लेकर चल रहीं थीं। यहां नित्य सुबह पार्थिव लिंग बनाकर शिवार्चन व दुग्धार्चन किया जायेगा, तत्पश्चात अपराह्न सप्ताहपर्यंत शिवपुराण की कथा श्रवण कराई जायेगी। कलश यात्रा सद्धोपुर, कमालपुर, पहाड़पुर, मालव चकज़ाफ़री होते हुए बाबा घनश्याम साहब की समाधि स्थल मठ गुरादरी धाम पहुंचीं। यहाँ यज्ञाचार्यों ने वरुण पूजन के उपरांत कलश में जल आबद्ध कर महिलाओं को पुनः यज्ञ स्थल हेतु रवाना किया।

इस मौके पर पंडित बसंत लाल शुक्ला, ललित मिश्रा, अमित तिवारी, रामप्रताप मिश्रा, नेमप्रकाश तिवारी, हरिकेश सिंह, आचार्य घरभरन पांडेय, दुर्गविजय सिंह, महेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडेय, विनोद सिंह, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, राधेश्याम सिंह, रुद्रांश सिंह, दशई राजभर, कुंवर राजभर, अंकित सिंह, रविन्द्र कश्यप सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष, युवक-युवतियां, बालक-बालिकाएं मौजूद रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post