Top News

51000 पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक सहित शिवपुराण कथा की हुई पूर्णाहुति

51000 पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक सहित शिवपुराण कथा की हुई पूर्णाहुति

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सद्धोपुर गांव में शिवमहापुराण कथा को बुधवार को विश्राम दे दिया गया। 51000 पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक समेत सात दिन में कुल सवा लक्ष्य पार्थिव शिवलिंगों का अर्चन-पूजन पूर्ण किया गया। सायंकाल उपस्थित शिवभक्तों ने पूर्णाहुति की आहुति प्रदान कर पुण्य के भागी बने। भंडारा वृहस्पतिवार को आयोजित किया गया है। विश्राम दिवस की कथा में सद्गुरु डॉक्टर बी. तिवारीजी महाराज ने बताया कि भगवान शिव का कण-कण में वास है। अवधूत व अविनाशी महादेव भक्तों की एक पुकार पर सारे दुःखों का हरण कर लेते हैं तथा अपने भक्तों को अधोगति से उबार लेते हैं।

बता दें कि एक सप्ताह से चल रही शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर शिवपुराण की कथा सार समझाई गयी। उनकी महिमा का बखान करते हुये डॉक्टर बी. तिवारी ने हुए नागेश्वर, विश्वेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, केदारेश्वर, घृष्णेश्वर आदि ज्योतिर्लिंगों के महात्म्य का वर्णन किया। कहा कि शिव के दर्शन से ही सभी पाप दूर भाग जाते हैं। तीनो प्रकार के दैहिक, दैविक व भौतिक पापों का विनाश हो जाता है। जो मन से शिवभक्ति करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और वह जीवन-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। उसके कई पुश्तों को मोक्ष प्राप्त हो जाता है।

इस मौके पर बसंत लाल शुक्ला, राजकुमारी सिंह, रामप्रताप मिश्रा, घरभरन पांडेय, उर्मिला सिंह, अमन तिवारी, राधेश्याम सिंह, दिनेश पांडेय, हरिकेश सिंह, दुर्गविजय सिंह, अनिल सिंह, बलिराम चौहान, दुर्गविजय राजभर, अरविंद गुप्ता, मीना देवी, रामप्रवेश रजक, रुद्रांश प्रताप, अंकित राजपूत सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post