51000 पार्थिव शिवलिंगों के पूजन व भंडारा सहित शिवपुराण कथा का हुआ विश्राम
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत सद्धोपुर गांव में चल रही शिवमहापुराण कथा में गुरुवार को 51000 पार्थिव शिवलिंगों का पूजन कर कुल सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व अर्चन पूर्ण किया गया। पूर्णाहुति के उपरांत भव्य भंडारे का साथ कथा को विश्राम दे दिया गया। सायंकाल उपस्थित शिवभक्तों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
विश्राम दिवस की कथा में सद्गुरु डॉक्टर बी. तिवारीजी महाराज ने बताया कि भगवान शिव का कण-कण में वास है। अवधूत व अविनाशी महादेव भक्तों की एक पुकार पर सारे दुःखों का हरण कर लेते हैं तथा अपने भक्तों को अधोगति से उबार लेते हैं।
बता दें कि एक सप्ताह से चल रही शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर शिवपुराण की कथा सार समझाई गयी। उनकी महिमा का बखान करते हुये डॉक्टर बी. तिवारी ने शिव महापुराण कथा के सारतत्व का वर्णन किया। कहा कि शिव के दर्शन से ही सभी पाप दूर भाग जाते हैं। तीनो प्रकार के दैहिक, दैविक व भौतिक पापों का विनाश हो जाता है। जो मन से शिवभक्ति करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और वह जीवन-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। उसके कई पुश्तों को मोक्ष प्राप्त हो जाता है।
इस मौके पर बसंत लाल शुक्ला, ओमकार सिंह मुन्ना, राजकुमारी सिंह, रामप्रताप मिश्रा, घरभरन पांडेय, उर्मिला सिंह, अमन तिवारी, राधेश्याम सिंह, दिनेश पांडेय, हरिकेश सिंह, दुर्गविजय सिंह, अनिल सिंह, बलिराम चौहान, दुर्गविजय राजभर, अरविंद गुप्ता, मीना देवी, रामप्रवेश रजक, रुद्रांश प्रताप, अंकित राजपूत सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालुगण मौजूद रहे।





Post a Comment