Top News

शिवपुराण कथा यज्ञ के लिये निकली कलश यात्रा

शिवपुराण कथा यज्ञ के लिये निकली कलश यात्रा

करहाँ (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सद्धोपुर स्थित हनुमान मंदिर पर सप्तदिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। गुरुवार को उसके निमित्त एक भव्य कलश यात्रा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मठ गुरादरी धाम स्थित पाताल गंगा सरोवर पर आई। गाजे-बाजे, ध्वज-पताके सहित पीत वस्त्र धारण की हुई मातृशक्तियां वरुण पूजन के उपरांत मंगल गीत गाती हुई कथास्थल पर पहुंची।

ओमचक्र श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पीठाधीश्वर शाहजहांपुर बिहारीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित यह कथा यज्ञ गुरुवार से प्रारंभ होकर अगले गुरुवार को हवन-पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ संपन्न होगी। यज्ञ में एक लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसका पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक किया जायेगा। कथा अपराह्न 02:30 बजे से प्रतिदिन होगी।

यज्ञाचार्य रामप्रताप मिश्रा ने सहयोगी बसंत लाल शुक्ल, नेम प्रकाश दीक्षित, ललित मिश्र व अमन तिवारी संग मिलकर यज्ञ के मुख्य यजमान हरिकेश सिंह व विनोद सिंह से वरुण पूजन करवाया एवं कलश में पवित्र जल भरकर कथा व यज्ञ स्थल पर ले गये। इस अवसर पर दुर्गविजय सिंह, घरभरन पांडेय, महेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडेय, कमलेश सिंह, दशई राजभर, आकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कश्यप सहित सैकड़ों महिलायें उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post