राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में शामिल हुये मऊ के दो ग्राम प्रधान
◆दिल्ली के विज्ञान भवन में देश व प्रदेश भर से शामिल हुये चुनिंदा ग्रामप्रधान
◆महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कुल 27 व प्रदेश के 14 प्रधानों को दिया प्रशस्ति पत्र
करहाँ (मऊ) : देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। इसमें मऊ जनपद के दो ग्रामप्रधानों को भी शामिल होने का मौका मिला। पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के 14 व देश के कुल 27 ग्रामप्रधानों को बेहतर विकास कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
रानीपुर ब्लाक के नासिरपुर की ग्रामप्रधान नीलम मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्र व फतेहपुर मंडाव ब्लाक के लखनौर ग्राम प्रधान सनी मल्ल को इस समारोह में बुलाया गया था। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में शिरकत कर जनपद के ग्राम प्रधान काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। दैनिक जागरण से बातचीत के क्रम में उक्त प्रधानों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंत्री लल्लन सिंह व पंचायती राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हम अब और अधिक नवउर्जा के साथ गांव का विकास करेंगे।
Post a Comment