Top News

पार्थिव शिवलिंग के पूजन से होती है मनोवांछित फलों की प्राप्ति : सद्गुरु बिहारी जी महाराज

पार्थिव शिवलिंग के पूजन से होती है मनोवांछित फलों की प्राप्ति : सद्गुरु बिहारी जी महाराज

करहाँ (मऊ) : करहां क्षेत्र के सद्धोपुर गांव के हनुमान मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथावाचक सद्गुरु बिहारीजी महाराज ने ब्रह्मा व विष्णु के उत्पति की कथा सुनाई। बताया कि किस प्रकार पार्थिव शिवलिंग के पूजन-अर्चन से मनोवांक्षित फलों की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर पहुंचे सैकड़ों लोंगो अर्चित-पूजित सवा पांच हजार पार्थिव शिवलिंगों का दर्शन किया एवं कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने।

डॉक्टर बी. तिवारी जी महाराज ने कथा प्रसंग के दौरान बताया कि शिवजी ब्रह्माण्ड के सभी जीवों में बसते है। वह अपने भक्तों का कष्ट केवल नाम मात्र लेने से ही दूर कर देते हैं। यदि कोइ शिवभक्त श्रद्धा से एक बेलपत्र भी अर्पित कर देते हैं तब दया के सागर प्रभु उसके सारे दुखों को दूर कर देते हैं। उन्होंने उपस्थित भक्तों से आग्रह किया कि विभिन्न दैहिक, दैविक एवं भौतिक कष्टों के निवारण हेतु पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधिवर पूजन-अर्चन करें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान सभी ग्रामीण भक्तों ने मिलकर सवा पांच हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर सद्गुरु के नेतृत्व में पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर यज्ञाचार्य बसन्त शुक्ला, आचार्य रामप्रताप मिश्रा, हरिकेश सिंह, दुर्गविज सिंह, विनोद सिंह, राधेश्याम सिंह, आकाश राजपूत, परी सिंह, उर्मिला देवी, बेला बोस पाठक, कृष्णावती सिंह, रुद्रांश प्रताप, दिनेश पांडेय, बबलू सिंह, सीमा देवी सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post