वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किये गये खेल-कूद में विजयी विद्यार्थी
करहाँ (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के पीएमश्री विद्यालय शमशाबाद में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। वार्षिकोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों के मध्य मुख्य अतिथि करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने विद्यालय के मेधावी एवं विजेता छात्र-छात्राओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य, देशभक्ति नृत्य, नाटक, स्कूल चलो अभियान पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि पासी, विशिष्ट अतिथि सरसेना जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रबंध समिति के अध्यक्ष उमाकांत, शमशाबाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजीत यादव ने दौड़, कूद, खो-खो, कबड्डी आदि अनेक खेलों में प्रथम दो स्थानों पर आये छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर पीएमश्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानंद मौर्य, अध्यापकगण सुनील कुमार यादव, इफ्तेखार अहमद, रामविलास यादव, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सुषमा मौर्या आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment