प्रयागराज में मृत पुण्यात्माओं की आत्मशांति हेतु आयोजन

प्रयागराज में मृत पुण्यात्माओं की आत्मशांति हेतु आयोजन

करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के करहाँ गांव स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर क्षीरसागर में शनिवार को अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन प्रारम्भ हुआ। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन प्रयागराज में मृत हुए पुण्यात्माओं की स्मृति एवं उनकी आत्मशांति हेतु आयोजित किया गया है। हवन-पूर्णाहुति एवं शांतिपाठ के साथ रविवार को प्रसाद वितरण किया जायेगा।

सुबह वैदिक ब्राह्मण नीरज पांडेय के आचार्यत्व एवं साधु विजयदास के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ रामचरित मानस पाठ का वाचन शुरु हुआ। रविवार को मानस पाठ का विश्राम कर हवन-पूर्णाहुति होगी। महाकुम्भ की भगदड़ में हताहत पुण्यात्माओं की आत्मशांति हेतु मौन रखकर प्रार्थना भी की जायेगी।

इस मौके पर पुजारी प्रमोद दास, वासुदेव मौर्य, प्रमोद सिंह, अशोक जायसवाल, राजीव मौर्य, दिवाकर तिवारी, सुरेश वर्मा, रूपेश पांडेय, मुन्ना सिंह, सुनील पटवा, पिंटू शर्मा, दिनेश सैनी आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post