Top News

पत्रकार की हत्या के खिलाफ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एकजुट, दिया ज्ञापन

पत्रकार की हत्या के खिलाफ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एकजुट, दिया ज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी और एक करोड़ आर्थिक सहयोग की किया माँग

करहां (मऊ) : सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के खिलाफ और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अन्य मांगों को लेकर बुधवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मुहम्मदाबाद गोहना इकाई ने तहसील अध्यक्ष संजय राय व संरक्षक संजय तिवारी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को सबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना सुमित सिंह को देकर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।

मांग पत्र में पत्रकारों ने कहा कि सीतापुर में पत्रकार की जघन्य हत्या से पूरे प्रदेश के पत्रकार मर्माहत हैं। हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी किया जाए। मांग किया कि मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाय। अन्य मांगों में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग किया। पत्रकारों ने मांग किया कि अपनी सुरक्षा को लेकर अगर कोई पत्रकार असलहा के लिए लाइसेंस का आवेदन  करता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंस प्रदान किया जाय, ताकि खुद से भी अपनी सुरक्षा कर सके।

पत्रकार संगठन की मांग है कि व्यक्तिगत अथवा समाचार पत्र संकलन के दौरान सरकारी कार्यालय में जाने वाले किसी भी पत्रकार के साथ अधिकारियों द्वारा संयमित और मर्यादित आचरण किए जाने के आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाय। उप जिलाधिकारी सुमित सिंह ने मांग को यथोचित माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजे जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान संगठन के तहसील मंत्री अनवार अहमद, वरिष्ठ पत्रकार सैयद अली इमदाद ज़ैदी एडवोकेट, उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार पांडेय, विष्णुकांत श्रीवास्तव, विजय उपाध्याय, मंत्री शाह आलम खान, कोषाध्यक्ष हाजी इनामुल हक, मोहम्मद शाहिद, संगठन मंत्री अर्जुन राम प्रजापति, मोनू भारती, मोहम्मद वसीम खान, मोहम्मद अंसार अहमद, मीडिया प्रभारी तारकेश्वर सिंह अजीत, ऑडिटर एखलाख अहमद, सदस्यगण रामप्रवेश, उपेंद्र कुमार, कंचन सिंह, कौशल कुमार, अबू बकर खा, अब्दुल सलाम हाशमी, मोहम्मद असलम, आसिफ अहमद आदि पत्रकार शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post