मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग की मरम्मत से राहगीरों में राहत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट 17 किमी की टू-लेन सड़क पिछले कुछ दिनों से क्षतिग्रस्त थी। इस समय इसकी मरम्मत के लिए नया पिच कार्य तेज गति से प्रगति पर है। इस मार्ग की मरम्मत होने से राहगीरों ने संतोष व्यक्त करते हुये राहत की सांस ली है।
बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के पूर्व सपा विधायक बैजनाथ पासवान ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में इस सड़क को सिंगल लेन से टू-लेन करवाया था। अच्छी गुणवत्ता में बने इस मार्ग के वर्तमान में मरम्मत की आवश्यकता थीं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से इसकी पिच जगह-जगह उखड़ गयी थी। इससे इस मार्ग से आने-जाने वाले लोंगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
वर्तमान में इस सड़क की मरम्मत व पिचिंग कार्य तेज गति से प्रगति पर है। दिन रात संबंधित कार्यदायी संस्था की मशीनें, तकनीशियन व मजदूर दिन-रात मरम्मत कार्य को पूर्ण करने में लगे हुये है। भाजपा नेत्री पूनम सरोज, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव व रवि पासी, डाक्टर अंजनी तोमर, श्यामविहारी जायसवाल सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिकों ने मरम्मत कार्य पर खुशी जाहिर की है।


Post a Comment