सरसेना हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार
करहां (मऊ) : सरसेना हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित शैलेश यादव निवासी सेचुई बेलभद्र, थाना चिरैयाकोट को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
थाना चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम ने उसे सेचुई नहर पुलिया के पास सुबह करीब 10:50 बजे पकड़ा। 14 सितंबर को अनीश कुमार उम्र 22 वर्ष की सरसेना पेट्रोल पंप से आगे काझा की ओर जाते समय घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का संबंध 23 अगस्त को जलालाबाद में बारात के दौरान हुए मारपीट के विवाद से बताया गया है। मामले में शैलेश यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं, आयुध अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य, उपनिरीक्षक मुंदू भारती, स्वाट टीम प्रभारी संजय सरोज सहित विकास कुमार सिंह, विनोद सरोज, कृष्णानंद द्विवेदी, धनंजय सिंह, अमरजीत, अमरनाथ मौर्य, विमलेश सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।


Post a Comment