Top News

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि, दिलाई शपथ

सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि, दिलाई शपथ

करहां (मऊ) : बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जनपदवासियों को सजग व सचेत करने के लिए अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहां में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही सबसे अपील की गई वे अपने गांव, क्षेत्र व समाज में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोंगो को सचेत करें।

जिलाधिकारी मऊ के निर्देशों के क्रम में करहां सचिव शिवकुमार लाल श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इसके अनुसार बाइक पर अच्छी गुणवत्ता के हेलमेट का प्रयोग, दोनों बाइक सवारों को हेलमेट आवश्यक, ओवरलोड वाहन न चलाने, सीट बेल्ट लगाकर चारपहिया वाहन चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने आदि की शपथ दिलाई गई। बताया गया कि हमारी जान हमारे परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए सड़क परिवहन व लाइसेंस के नियमों का पालन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post