अध्यक्ष पद हेतु 3 सहित 10 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
करहां (मऊ) : तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन मुहम्मदाबाद गोहना के बार हेतु चुनाव के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने पर्चे भरकर जमा किये हैं। बुधवार को पर्चों की जांच और वापसी होगी। उसके बाद मैदान में औपचारिक रुप से टिके रहने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जायेगी।
चुनाव एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष व मंत्री पद पर सर्वाधिक तीन-तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरकर जमा किया है। जबकि उपाध्यक्ष, उप मंत्री, कोषाध्यक्ष व आडिटर पद हेतु एक-एक पर्चे जमा किये गये हैं। जिनका जांच के बाद निर्विरोध निर्वाचन सम्भव है।
अध्यक्ष पद पर सूर्यबली, गुलाब चंद व मोहम्मद फिरोज अहमद ने पर्चा जमा किया है। मंत्री पद हेतु आफताब आलम, विनोद कुमार सिंह व उमाशंकर यादव ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद पर धम्म बिरयो, उप मंत्री हेतु सैयद अली इमदाद ज़ैदी, कोषाध्यक्ष हेतु अरसे आलम व आडिटर पद पर आफताब अहमद ने पर्चा जमा किया है।


Post a Comment