Top News

इंजीनियर बनेगा जिला टॉपर, स्कूल देगा 31 हजार का पुरस्कार

इंजीनियर बनेगा जिला टॉपर, स्कूल देगा 31 हजार का पुरस्कार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे कालिंदीपुरम सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को हाईस्कूल के जिला टॉपर आर्यन राय सहित उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल व प्रिंसिपल डॉक्टर किरण कृष्ण ने उन्हें फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाई। साथ ही उन्हें स्कूल की तरफ से 20 हजार रुपये की श्री भुवनेश्वर प्रसाद स्कॉलरशिप सहित 11 हजार रुपये का विशेष नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की।

डॉक्टर हरिकृष्ण बरनवाल ने बताया कि पहली बार हमारे तहसील क्षेत्र का कोई विद्यार्थी जिला टॉप किया है। यह बहुत प्रसन्नता की बात है क्योंकि आर्यन कक्षा एक से ही इस विद्यालय का छात्र रहा है। यह उसकी निरंतर मेहनत व शिक्षकों के कुशल शिक्षण का परिणाम है।

प्रधानाचार्या डॉक्टर किरण कृष्ण ने बताया कि शुरु से ही उनका यह सपना और ध्येय रहा है कि हमारे विद्यालय का बच्चा जिला टॉप करे। आर्यन ने वह सपना साकार करके बहुत खुशी प्रदान की है। हम उसे 20 हजार की पूर्व निर्धारित छात्रवृत्ति के साथ 11 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

टॉपर आर्यन राय ने अपनी सफकता का श्रेय माता-पिता अनीता राय व सुनील राय के सहयोग, शिक्षकों के कुशल मार्गनिर्देशन व प्रबंधक प्रधानाचार्या के आशीर्वाद को दिया है। बताया कि वह आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post