Top News

हाईस्कूल में जिला टॉपर सहित स्कूल के शीर्ष विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हाईस्कूल में जिला टॉपर सहित स्कूल के शीर्ष विद्यार्थियों को किया सम्मानित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के कालिंदीपुरम सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में शनिवार को हाईस्कूल के जिला टॉपर आर्यन राय सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित थे। सभी अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध दिखे।

सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर बार की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल में आर्यन राय 97.8 प्रथम, स्मित चौहान व सैयद शयान 93.0 द्वितीय, आकांक्षा यादव व मु. उस्मान नदीम 92.8 तृतीय, आलोक विश्वकर्मा 91.6 चौथा, आराधना मौर्या 91.2 पांचवा, सयाना सिंह व सौम्या 91.0 छठवरां, अर्शी चौहान 90.4 सातवां, रक्षा गुप्ता व नैना श्रीवास्तव 90.2 आठवां, सौम्या कुमारी 89.2 ने नौंवा, सौम्या निषाद 88.8 प्रतिशत अंक पाकर ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

12वीं में 16 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। इंटर में पलक फातिमा, आयुष शाही व शुभांशु पांडेय 95.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान वर्मा 94.8 प्रतिशत पाकर द्वितीय, रुद्रा प्रताप सिंह व यशीका सेठ 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किए। मिस्बाह एरम 92.2 प्रतिशत अंक पाकर चतुर्थ, विवान शर्मा व रक्षा सिंह 92 प्रतिशत पाकर पंचम, अमन मिश्रा 91.4 प्रतिशत पाकर छठवां, प्रज्ञा सिंह व दीपांजली यादव 91.2 प्रतिशत पाकर छठवां व सातवां, राज नारायण सिंह व निधि यादव 90.8 प्रतिशत पाकर आठवां, लालिमा पाल 89.4 प्रतिशत अंक पाकर नौंवा, नम्रता पांडेय व हरिओम चौरसिया 89.2 ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया।

प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल और प्रिंसिपल डा. किरन कृष्ण ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी और उन्हें माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। बताया कि पहली बार मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के किसी विद्यार्थी ने जिला टाप किया है। हाईस्कूल के भुजही ग्राम निवासी जिला टॉपर आर्यन राय, उनकी माता अनीता राय व पिता सुनील राय को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। जिला टापर को विद्यालय प्रशासन की तरफ से श्रीभुवनेश्वर प्रसाद छात्रवृत्ति योजना के रुप में 20 हजार का चेक व 11 हजार का विशेष नकद प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर विजय जायसवाल, अभिनव सिंह, संजय कुमार, अंसार अहमद, संजीव राय,  वसीम खां, मोनू भारती, अजीत सिंह, कंचन कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद आदि मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post