Top News

पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के 9 हजार रुपये कराये वापस

पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के 9 हजार रुपये कराये वापस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में सोमवार को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुये एक पीड़ित का 09 हजार रुपये उसके खाते में वापस कराये। पीड़ित ने साइबर टीम सहित पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बता दें कि साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के जांच के क्रम में आवेदक लवकुश गौड़ पुत्र इन्द्रदेव गौड़ निवासी ग्राम मंसूरपुर बरामदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा दिनांक 10.05.2025 को आनलाइन यूपीआई के माध्यम से 9000 रुपये फ्राड हुए पैसे को उक्त थाना पर मामला दर्ज कराया।

इसके लिए नियुक्त साइबर टीम की म. आ. प्रिया सिंह व म. आ. शालिनी मौर्य द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक के 9000 रुपये उसके खाते में वापस कराया। लवकुश गोंड़ ने एसपी मऊ इलामारन जी, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना एसपी पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय सहित पूरे साइबर कर्मियों व पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post