अहिल्याबाई होलकर के जन शताब्दी वर्ष पर हुई विविध प्रतियोगिताएं
◆राजमाता के शैक्षिक, सामाजिक व महिला सशक्तिकरण के कार्य महत्वपूर्ण : रामसरन चौहान
◆प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के प्रतिष्ठित टाउन इंटर कालेज में मंगलवार को राजमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्म शताब्दी वर्ष महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजमाता के सामाजिक, शैक्षिक व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि व पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने अहिल्याबाई होलकर को महान समाज सुधारक बताया। कहा कि 1725 से 1795 के अपने जीवन काल में उन्होंने 1767 में अपने ससुर मल्हार राव के निधन के बाद शासन संभाला। महाराष्ट के मालवा राज की शासिका के रुप में उन्होंने राज्य व प्रजा के कल्याण के अनेक कार्य किये। उन्होंने मंदिर, धर्मशाला, विधवा और जरूरतमंदों के लिए भवन बनवाये। उन्होंने समाज सुधार के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किया।
विशिष्ट अतिथि प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद ने अहिल्याबाई होलकर की दूरदर्शिता, न्यायप्रियता व परोपकार के कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने गाय के बछड़े की मृत्यु पर अपने पुत्र को ही मृत्युदंड की सजा दे दी।
अतिथियों ने दौड़ प्रतियोगिता के विजेता कृष्णानंद यादव व अनुष्का सिंह, रंगोली में रुचि यादव की टीम व भाषण तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में मोनू यादव को प्रथम विजेता का पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही द्वितीय व तृतीय स्तर के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डाक्टर रविंद्रनाथ यादव, प्रद्युम्न प्रताप, रामानंद यादव, योगेंद्र उपाध्याय, आशुतोष राय, सुरेंद्रनाथ सिंह, श्यामाचरन यादव, रामजी पांडेय, स्वामीनाथ यादव, अजय कुमार, गोविंद पांडेय सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।




Post a Comment