आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा
करहां (मऊ) : आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार देर शाम स्थानीय बाजार में भारतीय जनता पार्टी की करहां मंडल इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा झंडा लेकर विभिन्न कार्यकर्ता नारे लगाते हुये शिव मंदिर करहां से मील पर गये और पुनः वहां से वापस आये।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता से आपरेशन सिंदूर नामक अभियान सफल रहा। प्रत्येक देशवासी हमारी देश की तीनों सेनाओं का कृतज्ञ है। यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई है। आज पूरा देश हर तरह का मतभेद भूलकर सैनिकों के पीछे खड़ा है। हमें अपने थल, जल और वायु सेना पर गर्व है।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अबुल फैज खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाप्रकाश तोमर, रामसरन चौहान व ओमकार सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री अंकित सरोज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व रितिक सिंह, प्रद्युम्न प्रताप, प्रभाकर राय, इंद्रपाल राम, आशीष चौधरी, सौरभ तिवारी, अनिल विश्वकर्मा, नीरज पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment