Top News

नवागत एसडीएम व तहसीलदार ने अधिवक्ताओं से प्राप्त किया परिचय

नवागत एसडीएम व तहसीलदार ने अधिवक्ताओं से प्राप्त किया परिचय

◆मुकदमों के शीघ्र निस्तारण में अधिवक्ताओं का सहयोग जरुरी : एसडीएम अभिषेक गोस्वामी

◆ठीक से काम करें अधिकारी तो बेंच व बार में रहेगा सामंजस्य : अध्यक्ष फिरोज अहमद

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के प्रभागार में सोमवार को नवागत उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी व तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह ने तहसील के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। अधिकारीद्वय ने सर्वप्रथम अपना परिचय देने के पश्चात सभी अधिवक्ताको से परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर उप‌ जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी एवं तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि न्यायिक कार्यों के निष्पादन एवं लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए आप सभी अधिवक्ताओ का सहयोग बहुत जरुरी है। अधिकारी द्वय ने आश्वासन दिया कि मुकदमों के निस्तारण में न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया जायेगा और मुकदमों के निस्तारण में तेज़ी लायी जायेगी, क्योकि यह तहसील मुकदमों के निस्तारण में काफी पीछे चल रही है।

इस अवसर पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि यदि अधिकारी नियम कानून का सही ढंग से पालन करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगें तो हमारा पूरा सहयोग रहेगा। क्योंकि जन सामान्य के कार्यों के निस्तारण में बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य जरुरी है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव शाह, विनय श्रीवास्तव, अली अकरम, खालिद जमाल खान, प्रदीप पांडेय, लालबहादुर, आफताब, अशोक कुमार, संजीव कुमार, मुन्ना कुमार, विजय कुमार, अरसे आलम, ओम प्रकाश, जेपी श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, संजय शर्मा, महेंद्र राय, अशीत कुमार पाठक, विनोद सिंह, हरेन्द्र यादव, सूर्यबली पासवान, राजकुमार, सरवन यादव, विजय कुमार गुप्ता, अनुपमा विश्वकर्मा, मुनौव्वर अहमद, शमशेर लालजी गौतम, पवन कुमार, छोटेलाल विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय, धम्म विरियो, अनुराग श्रीवास्तव, राकेश यादव, संजय तिवारी आदि अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उप मन्त्री सैयद अली इमदाद जैदी ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post