Top News

विभिन्न प्रतियोगिताओं व विचार गोष्ठी में याद की गई अहिल्याबाई होलकर

विभिन्न प्रतियोगिताओं व विचार गोष्ठी में याद की गई अहिल्याबाई होलकर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज व टाऊन इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर बच्चों की विविध प्रतियोगिताओं एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जहाँ वक्ताओं ने राजमाता के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला वहीं विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

नेशनल इंटर कॉलेज के समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन लालजी वर्मा ने अहिल्याबाई होलकर को कुशल प्रशासक, न्याय और धर्म प्रिय शासक बताया। उन्होंने उनके धार्मिक, सामाजिक और महिला समाज के लिए किए गए कार्यों को अनुकरणीय बताया।

टाऊन इंटर कॉलेज के समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन सादगी पूर्ण था। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अंतर्गत चौड़ी गांव में हुआ था। 12 वर्ष की आयु में उनका विवाह हुआ लेकिन कुछ ही दिन बाद उनके पति की मौत हो गई। बाद में उन्होंने होलकर साम्राज्य का नेतृत्व किया। विशिष्ट अतिथि छोटू प्रसाद ने कहा कि अहिल्याबाई ने अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्यों के अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके सादगी पूर्ण जीवन और निस्वार्थ सेवा के कारण ही उन्हें राजमाता की उपाधि दी गई।

कार्यक्रम में बालक बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। बालक वर्ग में कृष्णानंद यादव प्रथम, अंकित द्वितीय और अनंतवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिकाओं में अनुष्का सिंह ने प्रथम सिमरन ने द्वितीय और वंदना गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में रुचि, आंचल, आकांक्षा और सौम्या के टीम को पहला स्थान मिला। वाद विवाद प्रतियोगिता में मोनू यादव को पहला, सागर को दूसरा और सेजल को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को गणमान्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

इस मौके पर भाजपा नेता प्रदुम्न प्रताप व नंदलाल सोनकर, कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद फ़ायक व डॉ. रविंद्रनाथ यादव सहित इन्द्रसेन सिंह, रामानंद यादव, आशुतोष राय, योगेंद्र उपाध्याय, रामजी पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, गोविंद पांडेय, श्यामचरन यादव, आशुतोष राय, अजय कुमार, स्वामीनाथ यादव समेत सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post