भतड़ी से आई कलश यात्रा का गुरादरी में हुआ वरुण पूजन
◆शिव मंदिर जीर्णोद्धार हेतु त्रय दिवसीय यज्ञ का शुरु हुआ आयोजन
◆सायंकाल अम्बरीष मणि शास्त्री के द्वारा होगी कथा
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के भतड़ी में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा हेतु बुधवार से त्रय दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन इसके निमित्त एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका वरुण पूजन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर पर हुआ।
यज्ञाचार्य पंडित जूठन शास्त्री व सहयोगी ब्राह्मण अनिल त्रिपाठी, लाभ नारायन त्रिपाठी व पंडित राम शिरोमणि त्रिपाठी ने मुख्य यजमान सुधाकर यादव व उनकी पत्नी सुनीता यादव के हाथों वरुण पूजन कराया। पूजन उपरांत पीत वस्त्र धारण की हुई कन्याओं ने कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। वैदिक ब्राह्मणों ने यजमान से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, विग्रहों का अन्नाधिवास व जलाधिवास कराया।
इस अवसर पर देवनाथ यादव, चुन्नी देवी, दिवाकर यादव, अनीता देवी, पतिराज यादव, ममता, विजयदास, उषा देवी, अखिलानंद द्विवेदी, लौजरी शाह, अभिषेक यादव, अरुण त्रिपाठी, संतोष चौहान, मुनीब राजभर, मुकेश त्रिपाठी, सुरेंद्र कश्यप, शिवप्रकाश वर्मा आदि सैकड़ों स्त्री-पुरुष श्रद्धालुभक्त उपस्थित रहे।



Post a Comment