शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली कलश यात्रा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भतड़ी चक भतड़ी गांव में एक पुराने शिवालय का जीर्णोद्धार किया गया है। यहां बुधवार से नये शिव परिवार के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हेतु तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन शुरु हुआ है। पहले दिन गुरादरी मठ के पाताल गंगा सरोवर से जल लाने के लिए एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इन लोंगो ने मठ गुरादरी पर पहुंचकर बाबा घनश्याम साहब व पाताल गंगा का दर्शन-पूजन व परिक्रमा किया। वरुण पूजन के उपरांत पवित्र जल भरकर यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची।
यज्ञ के मुख्य यजमान सपत्निक सुनीता यादव संग सुधाकर यादव उर्फ भोला ने पंडित जूठन शास्त्री व सहायक पंडित राम शिरोमणि त्रिपाठी, लाभनारायन त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी के वेद मंत्रों के बीच वरुण पूजन, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, जलाधिवास व अन्नाधिवास आदि कार्य सम्पन्न किया। जहां पीले वस्त्र धारण की हुई कन्यायों ने कलश यात्रा में भाग लिया वहीं गांव के सभी ग्रामीणों ने इस धार्मिक कृत्य में सहयोग किया।
इस मौके पर अखिलानंद द्विवेदी, देवनाथ यादव, पतिराज यादव, मुन्ना तिवारी, सुरेंद्र यादव, रविन्द्र विश्वकर्मा, दिवाकर यादव, मुकेश त्रिपाठी, संतोष चौहान, अभिषेक यादव, सुरेंद्र कश्यप, रामनरेश यादव, संदीप यादव, शिवप्रकाश वर्मा, कमली देवी, रमेश गुप्ता, अनिता यादव, लौजारी गुप्ता, ममता, उषा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





Post a Comment