याकूबपुर को मिलेंगी भारत गैस की विशेष सुविधाएं
करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित नाथ गैस सर्विस के कार्यालय पर शुक्रवार को भारत गैस सर्विस की तरफ से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें चुनिंदा ग्राहकों को कंपनी की खास सुविधाओ के लिए भारत गैस एलिट क्लब कस्टमर का गठन किया गया। कंपनी ने मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड क्षेत्र के याकूबपुर गांव को गोद लिया। यहां गैस वितरण, सुरक्षा, उपायों की जानकारी हेतु उपभोक्ताओं को विशेष प्रशिक्षण और सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 15 वृद्ध और महिलाओं के आंख की जांच कर उन्हें चश्मा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद भारत गैस कंपनी के स्टेट हेड राजेश कुमार, डीजीएम प्रशांत शुक्ला और टेरिटरी मैनेजर तुषार ने उपभोक्ताओं को कंपनी की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि भारत गैस एलिट क्लब कस्टमर में चयनित सभी ग्राहकों को खास सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्हें 24 घंटे गारंटेड होम डिलीवरी दी जाएगी। इसके अलावा पसंदीदा समयानुसार सुबह या शाम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। सदस्यों के हाटप्लेट की सर्विसिंग पर 70% की छूट मिलेगी साथ ही कंपनी के किसी भी स्कीम और ऑफर की एडवांस में जानकारी प्रदान की जाएगी। डेडीकेटेड हेल्पलाइन और फास्ट शिकायत निवारण के माध्यम से समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।
बताया कि इस क्लब में शामिल ग्राहकों का केवाईसी लंबित नहीं होना चाहिए। साथ ही अनिवार्य इंस्पेक्शन पूरा होना चाहिए। पिछले वित्तीय वर्ष में उनके गैस कनेक्शन पर सात से अधिक रिफिल होनी चाहिए। स्थानीय वितरक नाथ गैस सर्विस के प्रोपराइटर पंकज पासवान ने याकूबपुर ग्राम के प्रधान व ग्रामवासियों सहित सभी उपभोक्ताओं का स्वागत, बधाई और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कंपनी की तरफ से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मौजूद 15 वृद्ध और महिलाओं के आंख की जांच कर उन्हें निशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया।
इस दौरान याकूबपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मुहम्मद अकबर अवनीश, सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार सहित अनेक कर्मचारी और उपभोक्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment