Top News

तहसील परिसर में बंदरों के उत्पात से अफरा-तफरी

तहसील परिसर में बंदरों के उत्पात से अफरा-तफरी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में शनिवार दोपहर बंदरों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। करीब दो दर्जन से अधिक बंदर अचानक परिसर में पहुंच गए और इधर-उधर दौड़ने लगे, जिससे अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उस समय अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच और पर्चा वापसी का कार्य चल रहा था, जिसके कारण काफी संख्या में अधिवक्ता कचहरी में मौजूद थे।

बंदरों के आतंक से कई अधिवक्ता अपने चेंबर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों को बंदरों ने दौड़ा भी लिया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुलिसकर्मी और शांति भंग में लाए गए लोगों को भी कमरों में शरण लेनी पड़ी। डर के कारण कई कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों के दरवाजे बंद कर लिए। करीब ढाई घंटे तक बंदरों का उत्पात जारी रहा, जिसके चलते कई लोग तहसील परिसर छोड़कर बाहर निकल गए।




Post a Comment

Previous Post Next Post