Top News

समर कैंप में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित


समर कैंप में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित


करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में चल रहे चार दिवसीय समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। ग्रीष्मावकाश होने के अंतिम कार्यदिवस पर समर कैंप के अंतिम दिन मेधावी, शत प्रतिशत उपस्थिति एवं समर कैंप में विशेष योगदान देने वाले बच्चों को विभिन्न पाठ्य सामग्रियों से पुरस्कृत करते हुये सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर तिवारी ने बच्चों को गर्मी से बचने के उपाय सुझाये। साथ ही ग्रीष्मावकाश के दिनों में पठन-पाठन का घरेलू अभ्यास करते रहने की हिदायत दी। जीनत, साक्षी, हफीज़ा, संध्या, सिमरन, सानिया, शबनम, आयत, पायल, अंजली, प्रिंस आदि विद्यार्थीगण को समर कैंप के समापन पर सम्मानित किया गया। साथ ही मासिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत माह मई में 15 कार्यदिवसों में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, रामा राम, प्रियंका राय, अभिषेक सरोज, नीलम दूबे, गौतम विश्वकर्मा सहित अनेक अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post