सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नाम रहा मोदी सरकार का 11 वर्ष : प्रवीण गुप्ता
◆करहां मंडल के याकूबपुर में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा
◆भाजपा के नेताओं ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
करहां (मऊ) : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल द्वारा ग्राम पंचायत याकूबपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास की भावधारा के साथ काम करते हुए हर वर्ग को देश की मुख्य धारा से जोड़ा है। उनके 11 वर्षो का पूरा कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नाम रहा है।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला-फूल अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार गुप्ता सहित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अजय सिंह कक्कू, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा व वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर उमेश सरोज को माला-फूल, पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।
प्रवीण गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश धर्म, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार, विज्ञान, अर्थव्यवस्था, खेल एवं सैन्य शक्ति के क्षेत्र में निरंतर वैश्विक शक्ति बना हुआ है। उनका लक्ष्य देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है जिसमें आप सभी का सहयोग, मार्गदर्शन व आशीर्वाद इसी प्रकार आवश्यक है। हम सबको संकल्प लेना है कि हम सभी भारतीय सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।
विशिष्ट अतिथि अजय सिंह कक्कू ने कहा कि मोदीजी के सशक्त नेतृत्व एवं दूरदर्शिता के कारण हमारी सेनाओं ने आपरेशन सिंदूर को सफलता तक पहुंचाया है। ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में कांग्रेस की तरह रोजाना आतंकी हमले व भ्रष्टाचार सुनाई नहीं देता बल्कि ईमानदारी व अमन चैन देखने को मिल रहा है।
पूनम सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक वैश्विक नेता हैं। उनके रहते पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। डाक्टर उमेश सरोज ने बताया कि देश की सरकार के 11 वर्षों में अनगिनत योजनाओं का लाभ देश के गरीबों व सामान्य लोंगो को सीधे बिना किसी बिचौलिये के प्राप्त हो रहा है। कोई भी अनुदान, पेंशन, सहायता सारा कुछ सीधे उनके खाते में आता है।
कार्यक्रम के अंत में सबने मिलकर पौधरोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जयजय सिंह, संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह व रामसरन चौहान, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह, महामंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सरोज, प्रद्युम्न प्रताप, अमित राणा, धनंजय कुमार, आशीष चौधरी, वीरेंद्र राजभर, अबुल फ़ैज़ खां सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।












Post a Comment