सुनसान रास्ते पर घात लगाकर हमला, धारदार हथियार और डंडों से युवक को पीटा, साथी भी घायल
चिरैयाकोट से करहां गांव लौट रहे युवक पर रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। सुहवल कियारा स्थित हाईटेंशन तार के पास हुई इस घटना में धारदार हथियार और डंडों से लैस हमलावरों ने न सिर्फ युवक को पीटा, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथी पर भी हमला बोल दिया।
पीड़ित सर्वेष कुमार सिंह उर्फ मोनू अपने दोस्त आफताब के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों सुहवल कियारा में हाईटेंशन तार के पास पहुंचे, कि वहां पहले से मौजूद शैलेश, प्रियांशु, सिंहम और तीन अज्ञात हमलावरों ने घेरकर हमला कर दिया। डंडों और हथियारों से बुरी तरह पीटे गए मोनू को गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने आए आफताब को भी नहीं बख्शा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना जहानागंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हमले ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।


Post a Comment