Top News

जनचौपाल में शिक्षा सहित 26 विभागों ने लगाये स्टॉल

जनचौपाल में शिक्षा सहित 26 विभागों ने लगाये स्टॉल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के सुरहुरपुर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बुधवार को जन चौपाल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा सहित कुल 26 विभागों ने  अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोंगों की जन समस्याओं एवं जन पृच्छाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के नवागत खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रतिनिधित्व स्वरुप  मुहम्मदाबाद गोहना खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या, रानीपुर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं जनपद के एसआरजी अरविंद कुमार पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह से विकास कार्यों की जानकारी ली गयी।

इस अवसर पर कृषि विभाग, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य, बाल पुष्टाहार, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य पालन व शिक्षा विभाग आदि कुल 26 विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने अपने विभाग का स्टॉल लगाकर विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दिया और लोगों की समस्या का समाधान किया। बीडीओ कलाधर पांडेय ने मौके पर मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर मिल रही सुविधाओ और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं को परखा। कहीं कोई कमी मिलने पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीधे निर्देशित किया।

इस मौके पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी कृषि संतोष मिश्रा, प्रधानाध्यापक शशि भूषण राय, राजेश कुमार बंसराज प्रसाद, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र श्रीवास्तव, रामप्रवेश यादव, संजय यादव, इरशाद आलम, उमेश भारती, स्वतंत्र कुमार सिंह, कोमल यादव, सुरजीत राय आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post