आपसी विवाद में मारपीट, दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पडेरूवा गांव में सोमवार को दो पक्षों ने आपसी विवाद में मारपीट कर ली। जिसमें दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मंगलवार को एक दूसरे के खिलाफ कुल 11 लोंगों पर मुकदमा दर्ज करा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रामू कनौजिया पुत्र राजेश का आरोप है कि उसका अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो रहा था। जिसमें अनावश्यक रुप से रमेश गोंड ने हस्तक्षेप करते हुए गाली गुप्ता दिया। विरोध करने पर रमेश और उसके दो पुत्र हिमांशु और पुकार ने लाठी डंडे से मारा पीट कर सिर फोड़ दिया और उसका हाथ टूट गया। मारपीट होता देख उसकी पत्नी बचाने आयी तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। रामू की तहरीर पर रमेश, हिमांशु सहित चार के विरुद्ध मारपीट और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
दूसरे पक्ष के रमेश गोंड का आरोप है कि रामू और उसकी पत्नी के बीच में झगड़ा हो रहा था। उस दौरान उसका पुत्र हिमांशु वहां खड़ा था तो विपक्षी रामू ने उसे गाली गुप्ता दिया जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पूछताछ करने गया तो रमेश और उसकी पत्नी को भी मारा पीटा गया। रमेश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के रामू, श्याम कुमार, अभिमन्यु, राजेश सहित सात के लोंगो खिलाफ मंगलवार की शाम मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है और घायलों का इलाज व मेडिकल परीक्षण आदि करवाया जा रहा है।


Post a Comment