शुरुआती बरसात में ही शमशाबाद चट्टी व दतौली में जलजमाव
करहां (मऊ) : बरसात के शुरुआती दिनों में ही मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के शमशाबाद चट्टी व दतौली गांव की गलियों में जलजमाव व कीचड़ देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दोनों के बीच का संपर्क मार्ग भी बेहद जर्जर व कीचड़ युक्त हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोंगों ने जिम्मेदारों से मांग की है उन्हें इन दुश्वारियों से राहत प्रदान की जाय।
बता दें कि करहां-पलिया मार्ग पर शमशाबाद चट्टी सबसे प्रमुख बाजार है। आसपास के दर्जन भर गांवों के लोंगो का रोजाना यहां आना-जाना होता है। शुरुआती बरसात में बीच बाजार पानी जमा हो गया जिससे दोनों किनारों पर कीचड़ के कारण भारी फिसलन उत्पन्न हो गयी है। बाजार आने वाले लोग फिसलकर पानी मे गिरकर घायल हो रहे हैं। यहां से दतौली जाने वाला मार्ग भी गड्ढा व कीचड़ युक्त हो गया है। दतौली गांव में भी जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
रवि सरोज, प्रमोद सिंह, रामनरायन गुप्ता, अविनाश सिंह नायडू, शिवम यादव, चंदन सिंह, पंकज कुमार, तारकेश्वर चौहान, मनोज यादव आदि ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभाग एवं ब्लाक के अधिकारियों से आग्रह किया है कि उक्त जलजमाव व कीचड़ से उत्पन्न अव्यवस्था का शीघ्र समाधान किया जाय।




Post a Comment