Top News

पंचतत्व में विलीन हुए डीसीएसके पीजी कालेज के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष प्रहलाद सिंह


पंचतत्व में विलीन हुए डीसीएसके पीजी कालेज के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष प्रहलाद सिंह


करहां (मऊ) : कोपागंज ब्लाक अंतर्गत धवरियासाथ गांव के सम्मानित नागरिक व जिला मुख्यालय स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के प्रथम अध्यक्ष प्रहलाद सिंह 75 वर्ष का बुधवार दोपहर निधन हो गया। गाज़ीपुर गंगा तट स्थित जनता घाट पर गुरुवार पूर्वाह्न उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अभय सिंह ने सैकड़ों गणमान्य लोंगों की उपस्थिति के मध्य स्वजन संग नम आंखों से मुखाग्नि दिया।


बता दें कि प्रहलाद सिंह वर्तमान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व सिसोदिया संघ के संरक्षक थे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे और उनके अंदर राजनीति, सामाजिकता, संगठन शक्ति, व्यवसाय, कृषि, अध्यात्म, योग, प्राणायाम, आसन, भजन, सत्संग, संकीर्तन, साहित्य व संगीत से संबंधित अनेक गुण विद्यमान थे। उनके निधन से जिले ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है।


किसान नेता देवप्रकाश राय, भाजपा नेता विजयप्रताप सिंह, अशोक सिंह, गनेश सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राकेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सिसोदिया संघ के आरपी सिंह, भीष्मदेव सिंह, चंद्र विजय, माखन, समाजसेवी अजय जायसवाल, संगीत जगत के कैलाश पांडेय, बलवंत सिंह, विनोद प्रताप आदि ने उनके जाने को एक युग का अंत बताया है। कहा कि ऐसे विलक्षण सख्श विरले ही जन्म लेते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post