Top News

चौपाल में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बांटे आयुष्मान कार्ड

चौपाल में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बांटे आयुष्मान कार्ड

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में बुधवार देर शाम मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत मोहद्दीपुर मड़हा, चलिसवां एवं भदीड़ में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोंगो के मध्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया एवं उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़ने का कार्य किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बनवाये गये 13 आयुष्मान कार्डों का जनता में वितरण भी किया गया।

मोहद्दीपुर मड़हा व चलिसवां के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशाशन व गरीबों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास की नीति से पूरा देश खुश है। हर क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय विकास दर्ज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित देश बनाने की दूरदर्शी योजना पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

भदीड़ की जनचौपाल में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना जनार्दन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, व्यवसायी, छात्र, महिला, किसान, बुनकर आदि सभी के लिए विभिन्न योजनाओं से लाभ प्रदान कर रही है। इससे देश की आर्थिक, शैक्षिक, सामरिक व स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हो रहा है।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्न प्रताप व मंडल महामंत्री राहुल सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी दुर्गविजय सिंह, संयोजक संतोष प्रजापति, सूर्यप्रताप सिंह, प्रशांत गुप्ता, आयशा ख़ातून, रामविजय, हाफिजुन निशा, मदन सिंह, सीमा गुप्ता, लालजी सिंह, तेतरी देवी, मुन्नी ख़ातून सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post