बेटी की शादी की खुशी मातम में बदलीं, बस की टक्कर से पिता की मौत, माँ घायल
करहां (मऊ) : एक बेटी की शादी की खुशियां तब मातम में बदल गयी जब उसके पिता की शुक्रवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गयी और मां गंभीर रुप से घायल हो गयी। वे एक रिश्तेदार को मिट्टी देकर अपने घर करहां लौट रहे थे कि उनकी बाईक मुहम्मदाबाद गोहना के कैलेंडर तिराहे पर रोडवेज बस के नीचे आ गयी।
दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया और मां का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। इस सड़क हादसे से करहां में जहाँ मातम है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि शकील साह की बेटी की शादी 14 जून को होनी थी और उसकी सारी तैयारियां की जा रही थी।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कैलेंडर तिराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सरकारी बस ने करहां निवासी बाइक सवार 45 वर्षीय शकील साह और उनकी पत्नी रेहाना को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शकील और उनकी पत्नी बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। पिता की मौत व मां के घायल होने से शादी की खुशी मातम में बदल गयी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सरकारी बस की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दंपत्ति को अस्पताल भेजा और सरकारी बस को थाने में लाकर खड़ा किया, लेकिन बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।






Post a Comment